शासन ने जिला प्रशासन के तियरा स्टेडियम के जीर्णोद्धार संबंधी प्रस्ताव को दी स्वीकृति

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में तियरा स्टेडियम के जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण के 6 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए शासन द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण संघ लिमिटेड (यूपीआरएनएसएस) को नामित किया गया है। अब जल्द ही तियरा स्टेडियम के कायाकल्प का कार्य शुरू हो जाएगा और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेडियम सोनभद्र की नई पहचान बनकर उभरेगा।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि जनपद में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से तियरा स्टेडियम में के जीर्णोद्धार व आधुनिकीकरण से संबंधित 673.69 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिस पर शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान करते हुए स्टेडियम में विकास कार्य कराने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण संघ लिमिटेड को नामित किया गया है। बताया कि स्टेडियम के जीर्णोद्धार को लेकर जनपद के जनप्रतिनिधियों की सक्रियता का परिणाम ही है कि तियरा स्टेडियम सोनभद्र की नई पहचान बनने जा रहा है। जल्द ही स्टेडियम में विकास कार्य शुरू कराया जाएगा। स्टेडियम के जीर्णोद्धार से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर प्राप्त होंगे।

पवैलियन बिल्डिंग के जीर्णोद्धार के साथ ही क्षतिग्रस्त छत की मरम्मत की जाएगी।
वॉलीबाल कोर्ट की फेंसिंग दुरुस्तीकरण के साथ ही सेंथेटिक फ्लोरिंग कराई जाएगी।
बाउंड्रीवॉल पर कटीले तारों की फेंसिंग लगाई जाएगी।
दर्शक दीर्घा का सुदृरीकरण कराया जाएगा।
छात्रावासों व दर्शक दीर्घा का रंगरोगन कराया जाएगा।
बास्केटबॉल व टेबल टेनिस कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा।
समुचित जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाएगा।
रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।
खिलाड़ियों के लिए आवश्यक फर्नीचर की खरीद की जाएगी।

खनन न्यूज-अवैध परिवहन कर रहे वाहन के साथ एक गिरफ्तार,बाला जी स्टोन प्रोडक्ट बघमनवा के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत 

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बुधवार को तियरा स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूपीआरएनएसएस की तरफ से मौजूद प्रतिनिधि को विकास कार्य संबंधी कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के छात्रावास भवन में सभी खिड़कियां एक जैसी लगाई जाएं। सभी कमरों व आवश्यक स्थानों पर टाइल्स लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए बास्केटबॉल कोर्ट व टेबल टेनिस कोर्ट को आधुनिक तरह से विकसित करने व वहां समुचित प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही स्टेडियम परिसर की पेंटिंग उच्च गुणवत्ता के साथ कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधा व उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से कराए जा रहे कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्टेडियम परिसर में सीसी सड़क का निर्माण कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला, जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *