राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रिंट एकादश और इलेक्ट्रॉनिक एकादश के बीच हुआ शानदार मैच

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो: मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में नेशनल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर सेक्टर-4 ए हाई स्कूल मैदान में एंजेला आर्चरी  सेंटर की ओर से प्रिंट मीडिया एवम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बीच प्रदरसिनी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजला सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनकी ओर से बच्चों के बीच शर्ट का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि, सेल विनेशकुमार नायक,  कनक कुमार, **सांसद प्रतिनिधि मतस्य, अरविंद दुबे सांसद प्रतिनिधि विद्युत् सहित समाजसेवी संजय शर्मा, अजय सिंह आजसू केंद्रीय महासचिव पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर, जगदीश, रणविजय ओझा, अनिल, अजीत, राजेश्वर सिंह, सुशील, बंकिम सिंह पाठक, हिमांशु, हेमंत, मनीष, सुजीत एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों तथा उपस्थित सभी खेलप्रेमियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खेल दिवस को होगा मिनी मैराथन का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *