पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा थाना अनपरा, हाथीनाला एवं पिपरी का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 17ता.सोनभद्र-पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल, परिक्षेत्र मीरजापुर आर पी सिंह द्वारा जनपद सोनभद्र के थाना अनपरा, हाथीनाला एवं पिपरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया। कार्यालय के अभिलेखों जैसे- अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, गुण्डा रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर रजिस्टर को अद्यावधिक करते हुए समस्त प्रवृष्टियां पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये।
जनसुनवाई के दौरान थाने पर आने वाले आगन्तुकों/फरियादियों की शिकायतों को ठीक ढंग से सुना जाय एवं फीडबैक भी लिया जाय कि शिकायतकर्ता सन्तुष्ट है अथवा नहीं। आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाय। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन”, “ऑपरेशन दृष्टि” व ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत चिन्हित अभियोगों की गुणवत्तापरक विवेचना निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्णकर 30 कार्य दिवस के अन्दर अभियुक्तों को सजा कराये जाने के निर्देश दिये। साथ ही आगामी त्योहार के अवसर पर समस्त अपेक्षित कार्यवाही पूर्ण कर समुचित पुलिस प्रबन्ध करते हुए शान्ति/कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देश दिये गये।

सोनभद्र-पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा थाना अनपरा क्षेत्रान्तर्गत लापता युवती का शव बासकटहवाँ जंगल करहिया पहाड़ के पास मिलने की घटना एवं थाना अनपरा पर इस सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पिपरी व प्रभारी निरीक्षक अनपरा से जानकारी की गयी एवं उक्त घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग की प्राथमिकता के आधार पर 10 दिवस के अन्दर समस्त विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्णकर मा0 न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित करते हुए आगामी 30 कार्य दिवस में विचारण की कार्यवाही पूर्ण कराकर अभियुक्त को सजा कराये जाने तथा मृतका के परिजनों को आर्थिक अनुतोष प्रदान कराते हुए उसके परिजनों व अभियोग से सम्बन्धित गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

अवैध तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ जिला बदर अपराधी को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *