बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की सक्रियता

मीडिया हाउस सोनभद्र  – बारावफात पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के साथ थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ सायंकालीन पैदल गश्त किया।

पैदल गश्त के दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं बारावफात जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने एवं अफवाहों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

बालू साइड-अबैध बालू खनन पर लगा 15 करोड़ 24 लाख का जुर्माना..NGT ने सुधाकर पांडेय और न्यू इंडिया मिनरलस् का खनन बंद करने का दिया आदेश.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *