विभिन्न मुकदमों में वांछित 1 अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना दुद्धी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.09.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा 1 बाल अपचारी को पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
गंगेश पुत्र शिवनारायण, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी ग्राम कादल, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
सम्बन्धित अभियोग:
मु0अ0सं0 194/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1), 191(2) BNS, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
बाल अपचारी का विवरण
01 बाल अपचारी को मु0अ0सं0 226/2026, धारा 137(2), 127(3), 87, 65(1), 64(2)m BNS एवं 3/4(2), 5L/6 पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।










