आदिवासी इलाके में शिक्षा का हाल बेहाल

20 सितंबर को नई पीढ़ी संवाद वाराणसी में शामिल होने की अपील

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी दुद्धी, सोनभद्र- आदिवासी बाहुल्य दुध्दी के क्षेत्र में शिक्षा का हाल बेहाल है। मात्र एक सरकारी डिग्री कॉलेज के बूते लाखों की आबादी को पढ़ाया जा रहा है। स्थिति इतनी बुरी है कि बच्चों विशेषकर लड़कियों को सरकारी शिक्षा के अभाव में बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ देनी पड़ती है और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान का सपना अधूरा रह जाता है। इसलिए दुद्धी में तीन सरकारी डिग्री कॉलेज विशेषतौर पर लड़कियों के लिए आवासीय डिग्री कॉलेज व पर्याप्त इंटर कॉलेज खोलना व प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है। यह मांग आज पूर्वांचल यात्रा के दुद्धी डिग्री कॉलेज में किए जनसंपर्क में वक्ताओं ने उठाई।

वक्ताओं ने कहा कि इस क्षेत्र का विकास अवरुद्ध है। स्वास्थ्य सुविधाएं बेपटरी हो चुकी है। रोजगार के अभाव में नौजवान लड़के और लड़कियों को पलायन करना पड़ रहा है। यहां की पलायन हो रही पूंजी को यहीं पर लगाया जाए और महिला स्वयं सहायता समूह व नौजवानों को सस्ते दर पर कर्ज दिया जाए तो बड़े पैमाने पर लघु कुटीर उद्योग भी विकसित होंगे और लोगों को रोजगार मिलेगा। यात्रा में सभी से 20 सितंबर को वाराणसी में आयोजित नई पीढ़ी संवाद में शामिल होने की अपील की गई।

यात्रा में आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान पूर्वांचल यात्रा की सहसंयोजक रूबी सिंह गोंड, सविता गोंड, राजेंद्र प्रसाद गोंड, गुंजा गोंड, सुगवंती गोंड, खुशबू यादव, पूनम, शहनाज, खुशी यादव, राबिया, श्वेता, संस्कृति, आयुषी, राज मौर्या आदि लोग शामिल रहे।

पुलिस महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर द्वारा “मिशन शक्ति मोबाइल वैन” को दिखाई गई हरी झण्डी-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *