चन्द्रयान-3 के विक्रम लेंडर की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर झूम उठा पूरा देश, सोनभद्र में भी रहा जश्न का माहौल!

कृपा शंकर पांडे,चोपन/सोनभद्र-चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है। जैसे ही विक्रम लैंडर ने सॉफ्ट लैंडिंग की वैसे ही देश के कौने-कौने में जश्न का माहौल बन गया। चारों दिशाओं में इसरो जिंदाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगने लगे तो वही सोनभद्र के चोपन में भी विक्रम लैंडर के साथ लैंडिंग पर स्कूली बच्चों के साथ नगर वासियों ने भी हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर जश्न मनाया। नगर में कही मिठाइयों का बटने का सिलसिला चला तो कही पटाखे की आवाज गूंजती दिखी। हर तरफ जश्न का माहौल साफ देखा जा सकता है। चन्द्रयान-3 के इतिहास बनाने के पल को आँखों देखा हाल जानने के लिए नगर के कई स्कूलों में तैयारियां पहले से कर ली थी।

मानो हिंदुस्तान के वैज्ञानिकों पर देशवासियों को पक्का यकीन था कि इसरो के वैज्ञानिक इतिहास रच कर चांद पर लेंड करने वालों उन चुनिंदा देशों में शामिल होने की ठान ली है जो अच्छे-अच्छे विकसित देशों की बस की बात नहीं थी। अब भारत चांद पर रूस, अमेरिका और चीन के बाद चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। भारत दुनिया का ऐसा अकेला देश भी बन गया है, जो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग में कामयाब रहा। हाल ही में रशिया के लूना 25 ने भी चांद के इसी हिस्से दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की कोशिश की थी। हालांकि उसे सफलता नहीं मिल सकी। पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर देशवासियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है। यह उत्सव का पल हैं। ये पल भारत के बढ़ते कदम का है। पीएम के साथ साथ देश के अन्य बड़े नेताओं ने भी इसरो के वैज्ञानिकों की कामयाबी पर बधाई दी है। वही चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने X पर लिखा, आज की अग्रणी उपलब्धि के लिए टीम ISRO को बधाई। चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिकों के दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है। 1962 के बाद से भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रियंका गांधी ने लिखा, सभी वैज्ञानिकों व देशवासियों को बधाई। इसके साथ ही सोनभद्र के सभी पार्टियों के नेताओं ने भी देश के वैज्ञानिकों को उनके मेहनत के लिए बधाई दी है। साथ ही कहा कि, भारत प्राचीन काल से ही वैज्ञानिक आधारित पद्धिति पर सर्वोच्च ही रहा है। आजादी के बाद भी ये सिलसिला जारी है। मंगल ग्रह के साथ साथ चांद पर भी वैज्ञानिकों ने तिरंगा फहराया है। आगे आने वाले समय में भी वैज्ञानिकों का एक से एक सफल परीक्षण जारी रहेगा और उनके अथक प्रयास से मिली सफलता पर देश गौरवान्वित महसूस करता रहेगा। वहीं चंद्रयान -3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पहला पोस्ट किया कि चंद्रयान-3 मिशन अपनी मंजिल पर पहुंच गया है। चंद्रयान-3 सफल रहा। चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए पूरे देश को बधाई। अब देश की जनता की उम्मीदें वैज्ञानिकों से और बड़ गई है उनका मानना है कि चांद को करीब से चन्द्रयान मिशन के ज़रिए दिखाया अब मिशन आदित्य के जरिये जल्द ही सूरज से मिलवाये हमारे मेहनती जाबाज़ वैज्ञानिक।

हत्या प्रकरण में घोरावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *