निर्वाचन कार्यों के मद्देनजर अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे: डीएम

विधान परिषद निर्वाचन एवं ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा अवगत कराया गया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन कार्यक्रम निर्गत किया गया है। उक्त कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को होना सुनिश्चित है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दौरान प्रयुक्त होने वाली ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट मशीनों की एफ०एल०सी० का कार्य तथा अन्य निर्वाचन संबंधी कार्य युद्धस्तर पर गतिमान हैं। इसी दौरान धार्मिक त्योहार भी चल रहे हैं। उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अधोहस्ताक्षरी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

उर्वरक के अंधाधुन्ध प्रयोग-कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक प्रत्येक गाँवो का करेंगें दौरा-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *