बैरगनिया के बेटे ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर बैरगनिया सहित जिले का नाम किया रौशन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 27ता.सीतामढ़ी।बैरगनिया के बेटे ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर बैरगनिया सहित जिले का नाम रौशन किया है। बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर – 03 निवासी विकास कुमार ने बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है और उनका ऑडिटर पद के लिए चयन हुआ है। विकास का रैक- 308 है। विकास शिक्षक दंपति के संतान हैं। बैरगनिया नगर के अशोगी गांव निवासी उनके पिता सुबोध प्रसाद उर्फ विनोद प्रसाद राजकीय मध्य विद्यालय भटौलिया के प्रधानाध्यापक हैं तो माता मीरा कुमारी बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित आंगनबाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत हैं। विकास ने राजकीय कृत उच्च विद्यालय बैरगनिया से मैट्रिक करने के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय बैरगनिया से इंटरमीडिएट और प्रिया रानी राय डिग्री कॉलेज बैरगनिया से अर्थशास्त्र में बीए ऑनर्स किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक व माता-पिता की प्रेरणा और मार्गदर्शन को दिया है। विशाल की सफलता के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। बता दें कि बीपीएससी के ऑडिटर पद का रिजल्ट 25 अगस्त को जारी किया गया है।

7 जनवरी को कानू एकता सह सम्मान समारोह का होगा आयोजन ,कानू विकास संघ पूर्वी चम्पारण के द्वारा एक बैठक आयोजित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *