संविदा कर्मियों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न को लेकर प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा गया ज्ञापन-बृजेश तिवारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 28ता.सोनभद्र-जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के महासचिव बृजेश तिवारी एवं इंटक के जिला अध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी , वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश बिजली विभाग के ट्रेड यूनियन , अभियंता संघ , जूनियर इंजीनियर तथा उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के नेताओं व संविदा कर्मियों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न की कार्रवाई को तत्काल समाप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नवागत अध्यक्ष अजय राय को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया |

बृजेश तिवारी ने कहा कि दिनांक ३ दिसंबर २०२२ को शासन एवं पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष तथा विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बीच हुए समझौते का पालन न किए जाने के कारण कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ा | हड़ताल के बाद ऊर्जा मंत्री ने साफ साफ कहा गया की हड़ताल वापस लेने पर किसी भी कर्मचारी एवम नेताओं के ऊपर बिना किसी कार्यवाही के काम पर वापस लिया जाएगा और हड़ताल वापस ले ली गई
बावजूद इसके प्रबंधन एवं शासन ने समझौते का पालन न करके अपने प्रदेश के यूनियन के 117 नेताओं को निलंबित कर दिया तथा लगभग 4000 संविदा कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई।

बृजेश तिवारी ने कहा कि आज विद्युत कर्मचारियों एवम संविदा कर्मियों के सामने अपने परिवार का भरण पोषण करने की समस्या खड़ी हो गई है वो अपने बच्चों को शिक्षा व चिकित्सा भी नहीं दे पा रहे है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं ऊर्जा मंत्री को पत्र देकर अनुरोध किया है कि बिजली कर्मचारियो के निलंबन एवं संविदा कर्मचारियों को सेवा में वापस लिया जाए | प्रदेश अध्यक्ष ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही पार्टी कार्यालय से पत्र जारी किया | शपथ ग्रहण करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष की कलम से यह पहला पत्र बिजली कर्मचारियों के संबंध में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को भेजा गया एवम विश्वास दिलाया गया की विद्युत कर्मचारियों को न्याय दिलाया जायेगा |

हेमचंद्र विक्रमादित्य विद्या मंदिर में प्रथम वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ हुआ संपन्न।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *