18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करेंदृ जिलाधिकारी

Media House सोनभद्र-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता सूची में नए युवा मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में महाविद्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी प्राचार्य अपने-अपने महाविद्यालयों में यह सुनिश्चित करें कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके कोई भी छात्र अथवा छात्रा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए पात्र छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। प्रत्येक महाविद्यालय अपने यहां पात्र युवा मतदाताओं की पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की जिम्मेदारी गंभीरता से निभाए, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

बैठक में अनुपस्थित महाविद्यालयों के प्राचार्यों के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आज की बैठक में अनुपस्थित रहे प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, ओबरा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रमोद कुमार सिंह सहित जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

भूंसा लदी ट्रैक्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *