इस्पात मंत्री से मिल कुमार अमित ने दिया ज्ञापन,सेल ठेका कर्मियों की छँटनी रोकने की लगाई गुहार

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट में मैनपावर रेशनलाइजेशन के नाम पर ठेका श्रमिकों की हो रही छँटनी पर तत्काल रोक लगाने तथा बोकारो के विकास एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भारतीय उद्योग मजदूर संघ के महामंत्री कुमार अमित ने दिल्ली में केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय में मुलाकात किया एवं बोकारो की जन भावनाओं से उन्हें अवगत कराते हुए 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा।

कुमार अमित ने कहा कि इस छँटनी से वर्षों से कार्यरत हजारों ठेका श्रमिकों के परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा। साथ ही शेष कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ने से कार्यस्थल की सुरक्षा और उत्पादन भी प्रभावित होगा, इसलिए छँटनी पर तत्काल रोक लगाकर श्रमिकों के रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन में वेतन पुनरीक्षण के एरियर का शीघ्र भुगतान, इंसेंटिव रिवार्ड स्कीम का वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप पुनरीक्षण, अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए BSL की लगभग 700 एकड़ अनुपयोगी भूमि का हस्तांतरण, लगभग 1000 बेड वाले बोकारो जनरल अस्पताल को सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने, लगभग 80 करोड़ की लागत से बने बोकारो एयरपोर्ट से राउरकेला की तर्ज पर नागरिक उड़ानें शुरू करने, हजारों ठेका श्रमिकों के हित में ESIC अस्पताल के लिए भूमि आवंटन, विस्थापित अप्रेंटिस एवं मृत आश्रितों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने, राज्य सरकार के प्रावधानों के अनुरूप होमगार्ड जवानों को ही सुरक्षा कार्य में लगाने, CSR के तहत विस्थापित गांवों में पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे परिक्षेत्रीय विकास कार्यों को पुनः शुरू करने तथा BSL के विस्तार एवं आधुनिकीकरण कार्य में तेजी लाने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।

धनबाद-यूपीएस की कमियों को पूरा करने तक संघर्ष जारी रहेगा-मो ज़्याऊद्दीन

कुमार अमित ने कहा कि बोकारो का औद्योगिक विकास तभी सार्थक होगा, जब यहां की जनभावना के अनुरूप उद्योग की प्रगति के साथ-साथ श्रमिको के रोजगार और सभी हितधारकों के अधिकार की भी रक्षा होगी। केंद्रीय मंत्री  कुमारस्वामी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *