ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक जवान ओशो प्रदीप का मानवीय चेहरा आया सामने, बेहोश महिला की बचाई जान

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी बोकारो। सड़क पर यातायात व्यवस्था संभालने वाले ट्रैफिक जवान ओशो प्रदीप ने ड्यूटी के दौरान मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। उन्होंने न सिर्फ एक बीमार महिला को सड़क पर गिरने से बचाया, बल्कि प्राथमिक उपचार कर उन्हें सुरक्षित बोकारो भेजने में भी मदद की।

जानकारी के अनुसार, आज ड्यूटी के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक अपनी बीमार पत्नी को पुरुलिया से बोकारो लेकर जा रहा था। इसी दौरान महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर मोटरसाइकिल से नीचे गिरने ही वाली थी। तभी मौके पर मौजूद ट्रैफिक जवान ओशो प्रदीप ने तत्परता दिखाते हुए महिला को संभाल लिया और गिरने से बचाया।

इसके बाद उन्होंने अपने स्तर से महिला को प्राथमिक उपचार दिया और सुरक्षित बोकारो भेजने में मदद की। उनकी इस तत्परता और मानवीय पहल की सराहना की जा रही है। इस घटना के बाद ट्रैफिक जवान ओशो प्रदीप ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना हेलमेट कभी भी मोटरसाइकिल से सफर न करें। साथ ही, यदि कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से ग्रसित है, तो उसे अकेले यात्रा पर न ले जाएं। उसकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।ओशो प्रदीप की यह पहल बताती है कि वर्दी में तैनात जवान केवल यातायात व्यवस्था ही नहीं संभालते, बल्कि जरूरत पड़ने पर मानवता की सेवा में भी सबसे आगे खड़े रहते हैं।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी स्वास्थ्य विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर पी नैयर का किया गया भब्य स्वागत 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *