कुड़वा फतेहपुर गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी है

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी सीतामढ़ी बैरगनिया।थाना क्षेत्र के कुड़वा फतेहपुर गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी है।मृतिका के भाई के आवेदन पर पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है हालांकि मृतिका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है।मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी शंकर सहनी की पुत्री अनीता देवी की शादी 19 मई 2019 को बैरगनिया थाना क्षेत्र के कुड़वा फतेहपुर वार्ड- 9 निवासी परमेश्वर सहनी के पुत्र गणेश सहनी के साथ हुई थी। मृतका अनिता के भाई जितेंद्र सहनी ने बताया कि शादी के समय अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था, बावजूद मेरी बहन के ससुराल वाले लगातार और दहेज की मांग को लेकर मेरी बहन को प्रताड़ित,मारपीट करते आ रहे थे और अब जहर देकर उसे मौत की नींद सुलाकर सभी फरार हो गए है।घटना की सूचना पर जब कुड़वा फतेहपुर घर पहुँचा तो आंगन में अनिता की शव पड़ा हुआ था और उसके,पति,श्वसुर,सास पूनम देवी घर छोड़कर फरार हो चुके थे। थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मैं सशस्त्र बलों के साथ पहुँचकर घटना की तहकीकात की ततपश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा दिया गया है।उन्होंने बताया कि मृतिका के भाई जितेंद्र साहनी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी, फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है। मृतका अपने पीछे 5 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी, ढाई वर्षीय पुत्री मुन्नी कुमारी छोड़ गई है। मृतका के परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।फोटो-विवाहिता की मौत के बाद पहुँची पुलिस घटना की जांच करते,जुटे भीड़।








