यातायात विभाग कार्यालय समीप चलता है जुए का अड्डा, होता है जमावड़ा  

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : बोकारो नगरी जो इस्पात नगरी से जाना और पहचाना जाता है और इस जिला का हृदय स्थल चौक नया मोंड भगवान बिरसा मुंडा मुख्य है जहां सभी राजनीतिक पार्टीया का कार्यक्रम स्थल भी है और जिला का बस स्टैंड भी है और वही पर यातायात विभाग का प्रमुख कार्यालय भी है जो प्रतिदिन वाहनों की जांच पड़ताल होती रहती है बस स्टैंड के कारण सैकड़ो लोगो का आना और जाना लगा रहता है वही विभिन्न जगहों पर आने-जाने के लिए भी टेम्पो एवं अन्य गाडिया भी मिलती है फेमस चाय की दुकान भी है जिसके कारण लोगो का आना जाना का तांता लगा रहता है चौक के समीप या कहा जाये तो यातायात विभाग कार्यालय के महज दो चार कदम की दूरी पर ही बेधड़क जुए का अड्डा चलता रहता है जिस कारण सड़क के किनारे ही मोटरसाईकिलो की लाइन लगी रहती है और जुआ खेलने वालो का तांता लगा रहता है वही नही तीन चार किलोमीटर के अंतराल में ही सिटी थाना भी है लेकिन फिर भी बेधड़क जुए का अड्डा चला रहता है इस जुए का संचालन करने वाले दो पार्टनर की सराहनीय भूमिका होती है कि यहां जुआ खेलने वाले लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ दारू गांजा सहित हरेक मादक पदार्थ की सुविधा भी उपलब्ध रहती है बस यहां आइए और अपनी किस्मत आजमाइए यहां दो तरह के जुए का संचालन किया जाता है एक ताश के गड्डी से और दूसरा नंबर के आकलन से दोनों में पैसे डबल हो जाते हैं जिसके कारण यहां प्रतिदिन लाखों का जुआ का खेल होता है जुए संचालकों की माना जाए तो उनका साफ कहना है की सबको मैनेज करके चलते है। जानकारी हो की डीजीपी अनुराग गुप्ता ने राज्य में लगातार बढ रहे अपराधिक घटनाओं और अपराधियों पर अंकुश लगाने ,अवैध धंधो पर लगाम लगाने को लेकर साफ निर्देश दिया है या फिर थाना प्रभारी के विरूद्ध कारवाई करने की बात कही है।

मईया सम्मान योजना की राशि बढाकर दिसंबर माह से ढाई हजार रुपये भुगतान की जायेगी: सीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *