विशेष दिव्यांग शिविर में 106 को प्रमाण पत्र हुआ जारी

विशेष दिव्यांग शिविर में 106 को प्रमाण पत्र हुआ जारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 03ता॰बोकारो। उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देशानुसार शुक्रवार को चंदनकियारी प्रखंड के बाटबिनोर पंचायत भवन में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जहां काफी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे थे। शिविर में कुल 116 दिव्यांगजन विभिन्न् पंचायतों से पहुंचे थे। जिसमें चिकित्सकों द्वारा क्रमवर सभी का जांच किया गया।
मौके पर ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार/अंचलाधिकारी,प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी की उपस्थित दिव्यांगजनों का ऑन स्पॉट दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया। साथ ही, सभी दिव्यांगजनों को पेंशन योजना से लाभांवित करने को लेकर कार्रवाई शुरू की गई। शिविर में ऑन स्पॉट 106 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया,जबकि 10 दिव्यांग नहीं पाएं गए।उल्लेखनीय हो कि,जिला प्रशासन ने सभी प्रखंडों में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया है। शिविर में मेडिकल बोर्ड ऑन स्पॉट दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करेगी। इसके लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। आगामी 22 मार्च तक सभी प्रखंडों में दो से चार दिनों तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को कसमार प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष दिव्यांगता शिविर लगाई जाएगी।

लॉन बॉल प्रतिस्पर्धा की स्वर्ण पदक विजेता रेशमा कुमारी ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद से की मुलाकात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *