नगर के लाल बाजार स्थित गोपीनाथ पंचायती मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का किया गया भव्य आयोजन

मीडिया हाऊस 27ता.बेतिया।नगर निगम बेतिया की महापौर गरिमा देवी सिकारिया और मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष रोहित कुमार सिकारिया के नेतृत्व में नगर के लाल बाजार स्थित गोपीनाथ पंचायती मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन सोमवार को आधी रात के बाद से संपन्न किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन के साथ आयोजन समिति के सदस्यगण की भरपूर भागीदारी रही। विधि विधान से पूजा के बाबत महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन सबसे पहले मंदिर परिसर और कृष्ण कन्हैया के आसन की साफ सफाई कर के आकर्षक रूप में सजाया गया। मध्य रात्रि के समय जन्मोत्सव में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप मूर्ति को विधिवत स्नान करा कर नए और विशेष प्रकार के वस्त्रों को तैयार कराया गया। पुनः कान्हा का पालना को भी सजाया गया। फिर वैदिक मंत्रोचार के बीच लड्डू गोपाल का गंगाजल और कच्चे दूध और पंचामृत से अभिषेक किया गया। बाल गोपाल को साफ वस्त्र से पोछकर वस्त्र, मुकुट और फूलों की माला पहनाएं कान्हा जी का श्रृंगार कर के वैदिक विधि विधान से घड़ी घंट और झालर झूमर बजाकर जन्मोत्सव पूजा पारंपरिक रूप से की गई। मौके पर मंदिर समिति के सचिव गोपाल केडिया, अंजनी जोशी, संजय उदयपुरिया, सुभाष उदयपुरिया इत्यादि मौजूद रहे।

जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *