रसूलपुर गांव में जमीन संबंधी विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर एक गुट ने किया हमला

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 26ता.बिहार | स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में जमीन संबंधी विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर एक गुट ने हमला कर दिया. इसमें महाराजगंज इंस्पेक्टर व एक सिपाही को हल्की चोट आई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.घटना के बताया गया है कि रसूलपुर गांव में दो पड़ोसियों के बीच बहुत पहले से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था. इस विवाद को सुलझाने इंस्पेक्टर महाराजगंज बालेश्वर राय व थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर के नेतृत्व में पुलिस टीम गई थी. विवाद सुलझाने के बाद चलने के दौरान एक पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे. ईंट- पत्थर से बचाव करने के क्रम में ही महाराजगंज के इंस्पेक्टर और एक सिपाही को चोट लग गई. एसडीपीओ राजेश कुमार रंजन ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. दोनों पुलिसकर्मियों को हल्की चोट लगी है.

गुंडा पंजी में अंकित ब्यक्तियों का हुआ परेड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *