बैरिया गंडक दियारा से 3 मोटरसाइकिल सहित भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी बेतिया मोहन सिंह।
बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन की निर्देश पर मादक पदार्थ की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहा है विशेष अभियान के तहत जिला आसूचना इकाई एवं एएलटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बैरिया थाना क्षेत्र के लौकरिया गंभीरपुर दियारा
में छापामारी कर करीब 117 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। जप्त शराब को तस्करी कर उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा था ।इस संबंध में बैरिया पुलिस एक मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बगहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 203 किलो से अधिक गांजा बरामद, तस्करों की तलाश तेज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *