निगम पार्षद पति नीलेश मुखिया हत्याकांड में एक ताजा अपडेट आया,पटना पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में आज तीन लोगों को किया गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 17ता.पटना। पटना नगर निगम पार्षद पति नीलेश मुखिया हत्याकांड में एक ताजा अपडेट आया है। पटना नगर निगम पार्षद सुचित्रा सिंह के पति निलेश मुखिया हत्याकांड में लगातार उठ रहे सवालों के बीच पटना पुलिस लगातार एक्शन मोड में दिख रही है। पटना पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में संतोष, उदय और अजय राज का नाम शामिल है। पुलिस ने क्रेटा कार भी बरामद की गई है। अजय राय पहले नीलेश मुखिया का करीबी था।पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि अजय राय पहले निलेश मुखिया का करीबी था लेकिन सात करोड़ की एक जमीन को लेकर उसका निलेश मुखिया से विवाद हो गया था। वह निलेश मुखिया के विरोधी पप्पू राय और धप्पू राय से मिल गया था। एसएसपी ने इस बात का भी खुलासा किया कि पप्पू राय और धप्पू राय के कार्यालय में ही निलेश मुखिया की हत्या की साजिश रची गई थी। पप्पू राय और धप्पू राय की तरफ से शूटर्स को देने के लिए 25 लख रुपए भी दे दिए गए थे। लेकिन शूटर्स तक केवल पांच लाख रुपए की राशि पहुंची थी। हालांकि इस मामले में फरार चल रहा है पप्पू राय, धप्पू राय और गोरख राय को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है

एक रील की कीमत दो ज़िंदगियां, साठी की यह घटना बनी चेतावनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *