मोतिहारी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाले छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी 28ता.बिहार के मोतिहारी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाले छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. इसके बाद शव को बोरे में बंद कर एक सरकारी स्कूल के सामने फेंक दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

मृतक की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के निमोईया गांव निवासी रामजी साह के पुत्र विकास कुमार (21 साल) के तौर पर हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मंगलवार की सुबह लोग जब सड़क पर निकलें तो खून का निशान देखे. निशान को फॉलो करते हुए अंतिम छोड़ पर पहुंचे तो बोरे में बंद लाश मिली.

लौह पुरुष सरदार वल्लभ - भाई पटेल की मनाई गई जयंती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *