सनसनीखेज वारदात हुई है. 16 साल के एक लड़के ने गुस्से में अपने ही पिता की हत्या कर दी

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी 26ता.देश की राजधानी दिल्ली में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है. 16 साल के एक लड़के ने गुस्से में अपने ही पिता की हत्या कर दी.कत्ल की इस वारदात को लेकर पुलिस ने कहा कि नाबालिग ने गुस्से में अपने पिता की हत्या कर दी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कहा कि दिल्ली के रोहिणी में जब एक शख्स अपनी पत्नी को पीट रहा था तो लड़के ने अपने पिता के सिर पर प्लास्टिक पाइप मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘ घटना रविवार सुबह की है. 10.58 बजे अमन विहार पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में एक कॉल आई.’ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक शराब के नशे में छोटी-छोटी बातों पर अपनी पत्नी और बच्चों को पीटता था.









