ईएसएल सीएसआर का मेगा शिविर में लगभग 300 ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का मिला लाभ

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : ईएसएल स्टील लिमिटेड ने अपने स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत मध्या विद्यालय, ईस्ट महल में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना था। शिविर का उद्घाटन शीतल सिंह (मुखिया, ईस्ट महल),  अभिषेक कुमार (सिक्योरिटी हेड, ईएसएल) और  कुणाल दरिपा (हेड-सीएसआर, ईएसएल) ने स्थानीय नेताओं और समुदाय के सदस्यों की उपस्थिति में किया। इस शिविर में डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान किया। करीब 300 लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया और आवश्यकता अनुसार आगे की चिकित्सा सलाह प्राप्त की। इस शिविर को संजीव नेत्रालय और किशोर डेंटल क्लिनिक ने सहयोग दिया तथा सिटिज़न्स फाउंडेशन (प्रोजेक्ट आरोग्य का एनजीओ पार्टनर) ने समन्वय किया। अभिषेक कुमार (सिक्योरिटी हेड, ईएसएल) ने बताया कि “ऐसे शिविर ग्रामीणों को एक ही मंच पर जरूरी स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं। ईएसएल सीएसआर इस दिशा में हमेशा समर्पित है। कुणाल दरिपा (हेड-सीएसआर, ईएसएल) ने कहा कि हमारा प्रयास है कि समुदाय तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचें और वास्तविक बदलाव लाएँ। मुखिया शीतल सिंह ने कहा यह पहल सराहनीय है। इतने बड़े स्तर पर डॉक्टरों की टीम को गाँव में लाना वास्तव में प्रभावशाली कदम है।”
प्रोजेक्ट आरोग्य : प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत ईएसएल सीएसआर हर साल बोकारो के आसपास के 35,000 से अधिक ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करता है। इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मोबाइल हेल्थ वैन संचालित की जाती है, जिसमें सामान्य परामर्श, मातृ स्वास्थ्य देखभाल, रोग रोकथाम और जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ देना और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।

कृषि नवाचार, आत्मनिर्भरता और सीधे बाजार पहुंच का साझा मंच बना कृषि उद्यम मेला – 2025

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *