गिनीज ऑफ वर्ल्ड बुक में नाम दर्ज करा चुके,ख्याति प्राप्त जादूगर शंकर सम्राट बोकारो में अपनी जादू की कला से बिखेरेगें अपनी जलवा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : गिनीज ऑफ वर्ल्ड बुक में नाम दर्ज कर चुके तथा ख्याति प्राप्त जादूगर जो 40 हजार से ज्यादा कार्यक्रम कर चुके जिसमें बिहार झारखंड उड़ीसा छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश एवं काठमांडू मस्कट सिंगापुर तथा अन्य देश शामिल है। यह जादूगर शंकर सम्राट जो अपने जादू की कला से देश ही नहीं विदेशों में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। यह अपने जादू की कला से मल्टीमीडिया इफेक्ट के साथ प्रमुख आइटम जिसमें अमेरिका का लाइव टीवी भभुआ में, पलक झपकते स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी गायब, एक चलती पंखे पर इंसान आर पार, एक आरा मशीन से लड़की के दो टुकड़े, मिस्र देश की प्रेम कहानी, जापान के भूत और भूतों का डांस ,सुंदरी बन गई खूंखार जानवर, इच्छाधारी नागिन मॉडर्न आर्ट, हवा में तैरता हुआ बक्सा जिससे लड़की का प्रकट होना, जलते हुए आग के बीच से लड़की का प्रकट होना, चाइना वाला स्कैप टयू जैक एंड ट्यूनिंग लेडी और ऐसे अनेक 36 बड़े आइटम उन्होने शो में प्रदर्शन किया है। पत्रकारों से प्रेस वार्ता में बातचीत के दौरान जादूगर शंकर सम्राट ने कहा कि बोकारो के चास स्थित चंद्रा टॉकीज में एक महिने का यह प्रोग्राम दिखाया जा रहा है। जिसमें सोमवार से शनिवार तक दो शो 4 से 7 सात से दस दिखाया जाएगा तथा रविवार को 3 शो जिसमे एक से 4 से 7 से दस दिखाया जाएगा। उन्होनें बताया की जादु एक कला है जो विज्ञान पर आधारित है आज जादू लुप्त होती जा रही है भारतवर्ष में उत्पन्न 64 कलाओं में यह सर्वश्रेष्ठ कला माना जाता है और यह विदेशो में फल – फुल रहा है लेकिन भारत में यह कला विलुप्त होती जा रही है इस कला को धरोहर को हमें बचाना है और इसके लिए हमें सभी वर्ग अनुशासित प्रशासनिक राजनीतिक सामाजिक व्यवसाय के लोगों से उम्मीद करते हैं कि उनका सहयोग हमें मिलता रहे। इस कला में फाइन आर्ट के माध्यम से तंत्र-मंत्र से लोगों को जागरूक करना दहेज प्रथा सहित अन्य जो देश में रोग बन चुकी प्रथा है इसको जागरूक करने को लेकर भी इसमें दिखाया जाता है। आज के इस दौर में यानी भागम -भाग की जिंदगी में लोग पुरी तरह उलझ चुके है। इस कला में मनोरंजन, हॉरर, जागरूकता तथा कई ऐसे आइटम दिखाए जाते हैं जिससे मनोरंजन के उत्तार चढ़ाव से लोगों को माइंड एक्सरसाइज हो जाता है। फुलवारी शरीफ पटना बिहार के छोटे से गांव में रहने वाले जादूगर शंकर सम्राट पांच भाई है तथा वह सबसे छोटे हैं तथा पिता बैंक में मैनेजर थे। स्कूल के समय में आयोजित एक जादूगर की कला से इतने प्रभावित हुए और टीवी में आयोजित कार्यक्रमों को देखकर भी उनका ऐसा जुनून सवार हुआ कि वह जादूगर बनने को ठान लिये , कड़ी मेहनत और परिश्रम से उन्होंने आज यह मुकाम हासिल किया और 21 साल से लगातार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे है जो देश ही नहीं विदेशों में भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं तथा गिनीज ऑफ वर्ल्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर चुके हैं।

डीपीएस चास में सदन उत्सव आविर्भाव का दूसरा दिन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *