खेलकूद से जीत का जज्बा आता है : आदित्य जौहरी 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : जैन पब्लिक स्कूल सेक्टर-2 में वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आयोजन आज सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में ओएनजीसी के अधिशासी निदेशक, डॉ ऐसेट प्रबंधक आदित्य कुमार जौहरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। श्री जोहरी ने गुब्बारों का गुच्छा उड़ा कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जैन मिलन के अध्यक्ष संजय वैद ने स्वागत भाषण देते हुए कहा खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक विकास संभव है । मुख्य अतिथि श्री आदित्य जौहरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की जीवन में बच्चों के लिए खेल बेहद महत्वपूर्ण है,यह हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। श्री जोहरी ने कहा खेलकूद में बच्चें अपना एवं अपने देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इसके पूर्व बच्चों ने स्वागत गीत एवं नमस्कार महामंत्र से अतिथियों का स्वागत करते हुए समा बांध दिया।जैन मिलन के सचिव आलोक जैन ने कहा कि खेलकूद हमें टीम भावना एवं सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य मृत्युंजय सहाय ने कहा की खेलकूद हमें कठिन परिश्रम का संदेश देता है। इस अवसर पर ऋषि जायसवाल को स्कूल कैप्टन एवं तन्नु कुमारी को वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया। संयम हाउस ओवर ऑल विजेता रहा और सत्य हाउस उपविजेता रहा।श्री आदित्य जौहरी, संजय बैद, आलोक जैन, विपुल मेहता, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष बिनोद चोपड़ा, बोक्सा के विजय बहादुर सिंह एवं नीरज कुमार जैन मिलन की सरोज जैन निताशा जैन, देशना जैन,अध्या जैन,ने संयुक्त रूप से विजेताओं को पुरस्कृत किया। खेलकूद समारोह को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही।

कॉलेज फेयर में 40 कॉलेजों ने लिया भाग,छात्राओं ने ली कई अहम जानकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *