अघोरान्ना परो मंत्रः नास्ति तत्त्वं गुरोः परम्” मंत्र का उद्घोष

श्री सर्वेश्वरी समूह का मनाया गया 64वां स्थापना दिवस समारोह
मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : श्री सर्वेश्वरी समूह का 64 वां स्थापना दिवस समारोह बोकारो शाखा में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम नगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभात फेरी कर अघोरान्ना परो मंत्रः नास्ति तत्त्वं गुरोः परम्” मंत्र का उद्घोष किया गया। तत्पश्चात् आश्रम परिसर में सर्वेश्वरी ध्वज पूजन एवं सफल पोनि का पाठ किया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में श्वेता सिंह ने परम पूज्य अपोरेखर महाप्रभू द्वारा सन् 1961 में स्थापित एवं वर्तमान गुरु पथ परमपूज्य संभव राम जी के निर्देशन में संचालित इस आध्यात्मिक संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के तहत इसके पश्चात् संस्था के 19 सूत्रीय सोलागिडीह स्थित वृद्ध सेवा आश्रम में निवास कर रहे वृद्ध जनों के सेवार्य फल एवं आवश्यक राशन समर्पित किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए माता समूह द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। संध्या आरती उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया। अंकनीय है कि श्री सर्वेश्वरी समूह मानव सेवा को समर्पित एक राष्ट्रव्यापी संस्था है जो कुष्ठ रोगियों के सेवार्थ गिनीज बूक में दर्ज है। इस कार्यक्रम में श्वेता सिंह, संग्राम सिंह, विजयेन्द्र सिंह, सुरेश सिंह, युगल सोनी, उमा सिंह, राजीव सिंह, राजवंश प्रधान, राजकुमार सिंह, रासबिहारी ठाकुर, हरेन्द्र पांडेय, माधव दास, राजेश विश्वकर्मा, आर पी. सिंट, कमल सिंह, प्रदीप सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागी रही।










