अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानि AIIMS दिल्ली ने एनीमिया की समस्या को लेकर बड़ी सफलता हासिल की है

मीडिया हाउस 12ता.अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानि AIIMS दिल्ली ने एनीमिया की समस्या को लेकर बड़ी सफलता हासिल की है। प्रेग्नेंट महिलाओं को अक्सर एनीमिया की समस्या झेलनी पड़ती है लेकिन इसे अब एक दवा से इसे ठीक किया जा रहा है। AIIMS के डॉक्टरों ने इस दवा का पता लगाया है। बताया जा रहा है कि AIIMS में किए गए इस शोध से फेरिक कार्बोक्सिमाल्टोज के एक “स्वदेशी” मॉलिक्यूल बनाया गया है। पिछले दो साल से संस्थान में इसपर एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है। इसकी क्षमता को पहचानते हुए, मॉलिक्यूल को आधिकारिक तौर पर फरवरी 2024 में केंद्र के एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में शामिल किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर में गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी से निपटना है। जानकारी के मुताबिक फेरिक कार्बोक्सिमाल्टोज नाम का यह इंजेक्शन एनीमिया में न केवल प्रभावी है, बल्कि सुरक्षित भी है। मध्यम से गंभीर एनीमिया वाली गर्भवती महिलाओं के लिए ये इंजेक्शन उपयोग में लाया जा सकता है। इससे गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।

78वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राष्ट्र के नाम संदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *