प्रोफेसर पर जानलेवा हमलें को लेकर पठन पाठन स्थगित कर सभी शिक्षक धरना पर

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 2ता.मोतिहारी l मुंशी सिंह महाविद्यालय के शिक्षक संगठन बुस्टा इकाई द्वारा सीतामढ़ी के श्री राधाकृष्ण गोयनका कॉलेज के भौतिकी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सह बर्सर डॉ.रवि पाठक पर जानलेवा हमले की तीव्र भर्त्सना की गई और पठन पाठन को स्थगित करते हुए शिक्षक धरने पर बैठ गए । बुस्टा की कॉलेज इकाई के महासचिव डॉ.मयंक कपिला ने कहा कि सरकार को हमारी सुरक्षा पर भी ध्यान रखना चाहिए।ऐसी भीषण परिस्थितियों में ज्ञानदान की सतत चली आ रही परंपरा को चोट पहुंचती है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.)अरुण कुमार ने कहा कि सीतामढ़ी की यह घटना अत्यंत अमानवीय और भर्त्सना के योग्य है।इसमें संलग्न अपराधी को शीघ्र पकड़ा जाना चाहिए, मामले का शीघ्रातिशीघ्र उद्भेदन होना चाहिए । प्रो. इकबाल हुसैन ने कहा कि यह घटना सर्वथा निंदनीय है।प्रो.मृगेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा के पवित्र मंदिर में इस ढंग की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए और दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए । मौके पर प्रो. एम. एन.हक, डॉ.अमित कुमार, डॉ.नरेंद्र सिंह, डॉ. मनीष झा सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी धरने में शामिल रहे। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्राचार्य डॉ.अरुण कुमार ने दी है।

बगहा एसपी रामानंद कौशल ने बगहा पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *