सुकन्या ट्रस्ट कमेटी के डायरेक्टर सह सचिव अमल दास ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का थामा दामन

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमेटी के डायरेक्टर सह सचिव अमल दास ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। सचिव अमल दास ने कहा की कांग्रेस पार्टी के विचारधारा एवं सोनिया गांधी राहुल गांधी की बातों से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त कर तथा कांग्रेस पार्टी के विचारों से सहमत होकर बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता के समक्ष कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया है। सदस्यता ग्रहण करने आए सभी सदस्यों को जिलाध्यक्ष ने बुके एवं माला देकर कांग्रेस परिवार मे उनका स्वागत किया। इस मौके पर सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










