मंझरिया में भारतीय ज्ञान परंपरा को नई ऊर्जा हेतु वेद विज्ञान गुरुकुलम के उद्घाटन में एपी पाठक शामिल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी चंपारण जिले के मंझरिया में शनिवार को श्री वेद विज्ञान गुरुकुलम (सेवा संस्थान) का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक एवं पूर्व वरिष्ठ नौकरशाह एपी पाठक ने माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ सहभागिता करते हुए इसे भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कार और समग्र शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।
अपने संबोधन में एपी पाठक ने कहा कि गुरुकुल प्रणाली केवल शिक्षा नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, जीवन-मूल्य और सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रयोगशाला है। “आज जब आधुनिक शिक्षा कौशल पर केंद्रित है, तब गुरुकुल हमें संस्कार, अनुशासन और सेवा-भाव सिखाता है। यही संतुलन भारत को आत्मनिर्भर और मूल्यनिष्ठ राष्ट्र बनाता है,” उन्होंने कहा। उन्होंने गुरुकुल की स्थापना के लिए आचार्य डॉ. सुबोध मणि त्रिपाठी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान वेद, उपनिषद, भारतीय दर्शन के साथ-साथ समकालीन विषयों को जोड़कर विद्यार्थियों को समग्र व्यक्तित्व प्रदान करेगा। एपी पाठक ने यह भी स्पष्ट किया कि बाबु धाम ट्रस्ट शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर, ग्रामीण प्रतिभाओं का संरक्षण, और नैतिक नेतृत्व के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
उद्घाटन समारोह के पश्चात एपी पाठक ने कहा कि ऐसे गुरुकुल समाज में संस्कृति-संरक्षण के साथ रोज़गारोन्मुखी कौशल को जोड़कर युवाओं को सशक्त बनाएंगे। उन्होंने ट्रस्ट की ओर से भविष्य में छात्रवृत्ति, पुस्तकालय सहयोग और डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर भी संकेत दिया।
कार्यक्रम के समापन पर एपी पाठक ने आह्वान किया कि समाज के सभी वर्ग—शिक्षाविद, अभिभावक और जनप्रतिनिधि ,गुरुकुल जैसे संस्थानों के साथ खड़े हों, ताकि भारतीय ज्ञान परंपरा नई पीढ़ी तक सशक्त रूप में पहुँचे और राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाए।

BPSC 69वीं पीटी परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन आज संपन्न हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *