बीपीएससी और एसएससी की निःशुल्क तैयारी के लिए 15 जनवरी तक करें आवेदन l

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l मुंशी सिंह महाविद्यालय, स्थित प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत बीपीएससी और एसएससी की तैयारी के लिए निःशुल्क आवेदन 15 जनवरी तक लिए जाएँगे । इसकी जानकारी प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र, मोतिहारी के निदेशक प्रो. मृगेंद्र कुमार ने दी है । उन्होंने कहा है कि इसके अंतर्गत बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से बीपीएससी और एसएससी की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाती है । इसी के तहत प्रत्येक 6 महीने की अवधि पर नए सत्र में निःशुल्क नामांकन के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं । यह योजना वैसे छात्र – छात्राओं के लिए है जो पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं और जिनकी वार्षिक आय 3 लाख से अधिक नहीं है । गौरतलब है कि इस केंद्र पर अध्ययन करने वाले छात्र – छात्राओं, जिनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक होती है उन्हें प्रशिक्षण की पूरी अवधि में एक बार 3 हज़ार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में भी दी जाती है । इस केंद्र पर योग्य शिक्षकों के द्वारा तैयारी करायी जा रही है जिसका लाभ पूर्व में कई छात्र – छात्राओं को मिला है । यहाँ वाई-फाई और पुस्तकालय की सुविधा भी उपलब्ध है । इच्छुक छात्र – छात्राएं निःशुल्क फॉर्म कार्य दिवस पर मुंशी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी स्थित प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के कार्यालय से 15 जनवरी तक प्राप्त कर वहाँ जमा कर सकते हैं । विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र, मोतिहारी के समन्वयक प्रो. अमरजीत कुमार चौबे से केंद्र कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं ।यह जानकारी मुंशी सिंह महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव भारती ने दी है ।

ससुराल की प्रताड़ना और पति के अवैध संबंध से तंग आकर 22 साल की उम्र में विवाहिता अपने दर्द का वीडियो बनाने के बाद फांसी के फंदे पर झूल गयी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *