उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली छात्रा अर्चिता ने ICSE परीक्षा में पूरे देश में फर्स्ट रैंक हासिल की है

मीडिया हाउस 11ता.उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली छात्रा अर्चिता ने ICSE परीक्षा में पूरे देश में फर्स्ट रैंक हासिल की है. उन्होंने 99.75% अंक लाकर परिवार समेत पूरे जिले का नाम रोशन किया है. छात्रा ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता के अलावा अपनी टीचर्स को दिया. इस बड़ी कामयाबी से अर्चिता के पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. साथ ही अर्चिता ने बताया कि परीक्षा में सफल होने के लिए उन्होंने टीवी, मोबाइल और सोशल मीडिया से खुद को दूर कर लिया था. जानकारी के मुताबिक उन्होंने 14 से 15 घंटे पढ़ाई कर सफलता हासिल की. अर्चिता का सपना है कि वो आईएएस ऑफिसर बनकर देश की सेवा करे. अभी वो JEE के माध्यम से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती है. अर्चिता के पिता अर्जुन सिंह लखनऊ में रिमोट सेंसिंग वैज्ञानिक हैं, माता स्मिता सिंह लखनऊ में टीचर हैं.

सीएम योगी ने 100 बसों को दिखाई हरी झंडी, महाकुम्भ में श्रद्धालुओं के आवागमन में होगी सुविधा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *