अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाला

ब्यूरों मीडिया हाउस नई दिल्ली-अश्विनी वैष्णव ने आज यहां केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित है श्री वैष्णव ने कल 3 करोड़ ग्रामीण एवं शहरी घरों के निर्माण के कैबिनेट के फैसले को दोहराते हुए कहा कि सरकार के पहले दिन कैबिनेट का प्रथम निर्णय गरीबों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार देश के लोगों की निरंतर सेवा करती रहेगी,श्री वैष्णव ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में सेवा करने के इस अवसर के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

RNI का नाम बदलकर अब PRGI प्रेस रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *