गोमिया के जंगलों में 30 हाथियों का झुंड, दो-तीन मादा हथिनी है गर्भवती 

 हाथियों का झुंड हो सकता है आक्रमक, वन विभाग ने लोगों को किया आगाह 
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : गोमिया के जंगलों में 30 हाथियों के झुंड होने की सूचना पर वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। वन विभाग की माने तो यह हाथियों का झुंड गोपो, पालू, बड़की पुन्नू और कुसुमडीह-कानीडीह के आस-पास मौजूद है। वन विभाग ने लोगों का आगाह करते हुए कहा है कि 30 हाथियों का यह झुंड कभी भी आक्रमक हो सकता है क्योंकि इस झुंड में 2 से 3 हथनियां गर्भवती हैं जिसके कारण झुंड तेजी से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसी पूरी संभावना है कि यह झुंड लंबे समय तक इसी इलाके में रहेगा। गर्भावस्था के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद हाथियों का झुंड अत्यधिक आक्रामक और खतरनाक हो जाता है। वन विभाग की माने तो हाई अलर्ट वाले गांव महुआटांड़, धवईया, सिमराबेड़ा, दरहाबेड़ा, कुसुमडीह, कानीडीह, गागा, टिकाहारा, फुटकाडीह और कंडेर के निवासियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। वन विभाग ने लोगों से अपील करते हुए सख्त निर्देश भी दिया है कि रात में बाहर न निकले फोटो सेल्फी न ले
 और ट्रैक्टर या शोर का प्रयोग ना करें जिससे कुछ असामाजिक तत्वों की गलती कई मासूम लोगों के लिए घातक हो सकती है। नियमों को उल्लंघन करने वालों पर वन विभाग ने कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। वन विभाग ने कहा है कि यह एक विशेष और संवेदनशील स्थिति है। जो भी व्यक्ति इन चेतावनियों की अनदेखी करेगा, रात में बेवजह वाहन लेकर जंगल में विचरण करेगा,या हाथियों को परेशान करेगा, उस पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (Wildlife Protection Act) के तहत तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए वन विभाग ने अपना पुख्ता तैयारी कर रखी है  जिसमें सुरक्षा व्यवस्था (QRT)
आपकी सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र में 2 QRT (Quick Response Team) तैनात कर दी गई हैं। जरूरत पड़ने पर पड़ोसी क्षेत्रों (गोला, मांडू, कुजू) से भी बैकअप टीमें तुरंत बुलाई जाएंगी। वन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है तथा आपातकालीन स्थिति में तुरंत QRT से संपर्क करने की बात कही है।

कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने किया बुंडु स्थित आदिवासी कॉलेज छात्रावास का औचक निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *