सीआरएम-3 के बैफ की टीम ने बनाया नया कीर्तिमान

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 28ता०बोकारो। बीएसएल के सीआरएम-3 की विभिन्न इकाइयां अपने परिचालन के स्तर में लगातार बेहतरी ला रही है. इस कड़ी में सीआरएम-3 के बैफ की टीम ने भी उत्कृष्टता का एक नया बेंचमार्क स्थापित करते हुए 231 कोइल के लोडिंग एवं अन-लोडिंग का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इससे पहले विगत 11 मई 2023 को इस इकाई ने 224 कोइल के लोडिंग एवं अन-लोडिंग का रिकॉर्ड बनाया था.इस उपलब्धि से उत्साहित सीआरएम-3 के बैफ की टीम मार्च, 2023 में स्थापित 52293 टन उत्पादन के रिकॉर्ड को तोड़ एक नया उत्पादन रिकॉर्ड बनाने की ओर अगसर है. उल्लेखनीय है कि अगस्त, 2023 माह में सीआरएम-3 के बैफ ने अपने उत्पादन लक्ष्य का 105% पहली बार हासिल किया है. मुख्य महाप्रबन्धक (सीआरएम-3) दीपक राय ने इस उपलब्धि के लिए समस्त सीआरएम-3 को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक संपन्न।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *