बाल पंचायत- हमारा दरबार कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस 26ता.मोतिहारी। जिले के चकिया प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्राइसम भवन में ज़िला स्तरीय बाल पंचायत – हमारा दरबार (बच्चों का सीधा संवाद नीति निर्धारकों के साथ) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग यूनिसेफ के सहयोग से बाल रक्षा भारत सेव द चिल्ड्रेन द्वारा संचालित उड़ान परियोजना के तहत आयोजित किया गया।इस अवसर पर सहायक समाहर्ता ऋतुराज प्रताप सिंह को बाल पंचायत में तैयार 14 सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता सिंह ने कहा कि बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज प्रथा हमारे समाज का बहुत ही जटिल समस्या है इसके लिए सबसे पहले अपने परिवार में आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आप अकेले ही आवाज उठाइए आपकी आवाज दूर तक सुनाई देगी, आपके अंदर वह जज़्बा है आप कुछ अच्छा कर सकते हैं। समाज को सुधारने में किशोर किशोरी की अहम भूमिका है। उन्होंने बच्चों के द्वारा जो बाल श्रम, बाल विवाह, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से संबंधित जो पेंटिंग बनाया गया है वह काफी सराहनीय है और इसके लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।
इस अवसर पर बाल विकास विकास परियोजना पदाधिकारी चकिया और पीपरा कोठी श्वेता ने कहा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कन्या उत्थान सहित संबंधित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं इनको सही से संवारने और सजाने का काम हम सभी को करना चाहिए। इस अवसर पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तरुण कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा। उन्होंने बच्चों को मार्गदर्शन दिया कि आप भी पढ़िए अच्छे से और अपने पैर पर खड़ा होकर गार्जियन को दिखलाइए। दहेज और बाल विवाह जैसी कुप्रथा अपने समाप्त हो जाएगा। इस अवसर पर गीतांजलि कुमारी, नाज़िया बेगम, मौसमी कुमारी, गुड़िया कुमारी, गुंजा कुमारी, सहित अन्य बच्चों ने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ अपनी बात रखी । वही दहेज प्रथा में खिलाफ बरमदिया किशोरी समूह के द्वारा एक जीवंत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे अधिकारियों ने काफी सराहा। बच्चों के द्वारा सहायक समाहर्ता को सौपे गए मांग पत्र में बाल श्रम मुक्त पंचायत बनाई जाए, बाल विवाह मुक्त पंचायत हो, विद्यालयों में स्वच्छ जल की व्यवस्था हो, जन वितरण प्रणाली के दुकान में चावल गेहूं के अतिरिक्त चीनी , सरसों तेल, नमक इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित हो, विद्यालय में शत – प्रतिशत बच्चों की उपस्थित सुनिश्चित करने के लिए जनप्रतिनिधियों को जवाबदेह बनाई जाए , बाल विकास के लिए बाल हितैषी पंचायत का निर्माण हो सहित 14 मांग शामिल था।
बाल पंचायत- हमारा दरबार का संचालन उड़ान परियोजना के जिला समन्वयक हामिद रजा ने किया, वही धन्यवाद ज्ञापन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता ने की।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशनी कुमारी, उड़ान परियोजना के प्रखंड समन्वयक जितेंद्र कुमार सिंह, लेडिस सुपरवाइजर अर्शी सुल्ताना,हिना कौसर, विकास मित्र कविता कुमारी, ध्रुव कुमार, अजय कुमार सहित मौसमी कुमारी, निधि कुमारी, गुड़िया कुमारी, नाजिया खातून, शालू कुमारी, गिरजा कुमारी, सीटू कुमारी, निक्की कुमारी, आशा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, हर्ष राज, विवेक कुमार, शुभम कुमार, राजकुमार ,चंदेश्वर कुमार , रोशन कुमार ,आरती कुमारी, अमीषा कुमारी , रोशनी कुमारी सहित बड़ी संख्या में किशोर किशोरी मौजूद थे।

संदिग्ध आचरण को लेकर प्रवर्तन अवर निरीक्षक, सत्येंद्र कुमार रजक को निलंबित करने की हुई अनुसंशा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *