बेतिया शहर।प्रतिबंध के बावजूद बाजार में बिक रहा पालीथिन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 6ता.बेतिया।एक जुलाई से सिगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल व बिक्री पर बेशक प्रतिबंध लगा दिया हो, लेकिन बाजार दुकानदारों का इससे मोह नहीं छूटने में अभी समय लगेगा। अभी भी मार्केट में पालीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। प्लास्टिक के जिन उत्पादों पर प्रतिबंध है, वह सभी उपलब्ध हैं। उधर, निगम की ओर से इस दिशा में निरंतर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है सरकार की ओर से भले ही एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया हो, पर शहर में इसको लेकर कोई परिवर्तन नहीं दिखाई दे रहा है,

इसको लेकर मीडिया हाउस प्रेस क्लब की टीम ने बेतिया शहर मे चैक किया तो सच्चाई कुछ और सामने आई। अब इस पर प्रतिबंध को लेकर लगातार सरकार व अन्य माध्यमों से पब्लिक को अवेयर किया जा रहा है, लेकिन इसका बाजार में कोई असर देखने को नहीं मिला। बाजार में पूरा दिन पब्लिक पॉलीथिन में सामान लेती हुई नजर आई।
यहां पर कस्टमर से लेकर दुकानदार तक पॉलीथिन का यूज किया जा रहा था। दुकानों पर प्रतिबंध के बावजूद इजिली पॉलीथिन मिल जाती है, इसलिए लोग घरों से बिना कैरी बैैग लिए दुकान पर पहुंच जाते हैं। अधिकांश लोग बिना थैले के ही फल या सब्जी खरीदते हुए दिखे। दुकानदार द्वारा भी पॉलीथिन में ही सामान दिया जा रहा था शासन की सख्ती का प्रभाव नगर के बाजारों में जरा भी नजर नहीं आ रहा है। न ही निगम की टीम कहीं पर एक्शन में दिखाई दी। लोग निडर होकर पॉलीथिन में सामान ले जा रहे थे। वहीं दुकानों पर भी रोज की तरह ही माहौल था। सब्जी मंडी में दुकानदार पॉलीथिन का इस्तेमाल करते हुए दिखे। फल के ठेलों पर भी पॉलीथिन का उपयोग बेधडक़ किया जा रहा था।

मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में उत्तर बिहार के जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *