दूसरे राज्य में मजदूरी कराने हेतु बस से ले जा रहे 33 बालकों को बेतिया पुलिस ने कराया मुक्त, दलाल को किया गिरफ्तार

बेतिया (पश्चिमी चंपारण) मीडिया हाऊस 28ता.। पुलिस अधीक्षक बेतिया को सूचना प्राप्त हुआ कि गुरुवार की संध्या में श्रीनगर थाना अंतर्गत श्रीनगर पूजहां से कुछ बालकों को बाल श्रम करने हेतु कुछ लोगों द्वारा राज्य से बाहर एक बस में लेकर जाने वाले हैं। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक महोदय बेतिया के आदेशानुसार श्रीनगर थाना, मनुआपुल थाना एवं चाइल्ड हेल्पलाइन बेतिया के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए बस का पीछा कर मनुआपुल थाना अंतर्गत नौरंगिया में पकड़ा गया। बस में सवार कुल 33 बालकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। सभी बालकों को चाइल्ड हेल्पलाइन बेतिया को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया है। इस संबंध में दो व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। बरामद सभी बालक अलग-अलग स्थान चौतरवा,बैरिया, योगापट्टी, नवलपुर, भैरोगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।








