भारत रत्न सुर कोकिला लता मंगेशकर जी की मधुर आवाज की कायल है पुरा देश वासी : देवाशीष

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 06ता०बोकारो: यूनिक म्यूजिकल ग्रुप भोजुडीह द्वारा भारत रत्न सुर कोकिला लता मंगेशकर जी का मृत्यु वार्षिकी में आयोजित कार्यक्रम में जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बोकारो के उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने स्वर्गीय लता मंगेशकर जी को श्रद्धा सुमन अर्पित की। अपने सम्बोधन में बीस सूत्री उपाध्यक्ष ने कहा की लता जी के याद में इतनी अच्छी कार्यक्रम रखने के लिए बिनोद कर्मकार सहित युनिक म्यूजिकल ग्रुप भोजुडीह के सभी कलाकारों को धन्यवाद देता हूं साथ साथ धनबाद, चांडिल एवं पश्चिम बंगाल के आनाडा़ से आयें सभी पुरुष एवं महिला शूर कलाकारों के प्रति आभार प्रकट करता हूं कि भोजुडीह जैसे छोटी-सी जगह पर आप सभी आयें और अपनी मधुर आवाज से सबका दिल जीत लिया। लता जी 13 वर्ष की उम्र से ही गीतकार के रूप में अपने आपको स्थापित कर मधुर स्वर से भारत वासियों सहित विश्व वासियों का दिल जीतने का काम किये। लता जी को केंद्र सरकार, राज्य सरकार सहित कई देश विदेश कि संस्था ने विभिन्न उपाधियों से सुशोभित किया। उनके बारे में जितनी भी चर्चा करें कम होगी।