(ECI) ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी

Media House  नई दिल्ली-भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव 2023 का पूरा कार्यक्रम देखिए।

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना- 21 अक्‍टूबर 2023
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन-30 अक्‍टूबर 2023
नामांकन वापसी का अंतिम दिन- 2 नवंबर 2023
मतदान की तारीख-17 नवंबर 2023
विधानसभा चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर 2023

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना- 30 अक्‍टूबर 2023
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन- 6 नवंबर 2023
नामांकन वापसी का अंतिम दिन- 9 नवंबर 2023
मतदान की तारीख- 23 नवंबर 2023
विधानसभा चुनाव के परिणाम 03 दिसंबर 2023

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना- 13 अक्‍टूबर (पहला चरण), 21 अक्‍टूबर (दूसरा चरण)
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन- 20 अक्‍टूबर 2023 (पहला चरण), 30 अक्‍टूबर 2023 (दूसरा चरण)
नामांकन वापसी का अंतिम दिन- 23 अक्‍टूबर 2023 (पहला चरण), 02 नवंबर 2023 (दूसरा चरण)
मतदान की तारीख-7 नवंबर 2023 (पहला चरण), 17 नवंबर 2023 (दूसरा चरण)
चुनाव परिणाम- 3 दिसंबर 2023

छत्तीसगढ़ के शासकीय आई टी आई में 15 वर्षो से कार्यरत 300 संविदा प्रशिक्षण अधिकारियों की नौकरी खतरे में ।

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना- 13 अक्‍टूबर 2023
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन- 20 अक्‍टूबर 2023
नामांकन वापसी का अंतिम दिन-23 अक्‍टूबर 2023
मतदान की ता. 7 नवंबर 2023
विधानसभा चुनाव के परिणाम 03 दिसंबर 2023

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना- 3 नवंबर 2023
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन-10 नवंबर 2023
नामांकन वापसी का अंतिम दिन-15 नवंबर 2023
मतदान की तारीख- 30 नवंबर 2023
विधानसभा चुनाव के परिणाम – 3 दिसंबर 2023

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *