पुलिस की बड़ी कार्रवाई 6 जुआरी गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना दुद्धी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर डूमरडीहा रेलवे लाइन पुलिया के नीचे नहर के पास दबिश देकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 52 पत्ता ताश, ₹12,320 नगद, 04 अदद मोबाइल फोन तथा 11 लावारिस दोपहिया वाहन बरामद किए गए।
इस संबंध में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0 167/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण—
1. पीर मोहम्मद पुत्र स्व. अहमद, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड नं0 09 कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
2. असलम पुत्र अजीम शाह, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम डूमरडीहा, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
3. बृजेश कुमार पुत्र दयाशंकर कुशवाहा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम रजखड़, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
4. मकसूद अहमद पुत्र स्व. साबिर शाह, उम्र 39 वर्ष, निवासी वार्ड नं0 09 कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
5. लवकुश कुमार पुत्र संजय कुमार, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम खजुरी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
6. जितेन्द्र सोनी पुत्र सत्यनारायण सेठ, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड नं0 09 कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
बरामदगी का विवरण—
🔹 52 पत्ता ताश
🔹 ₹12,320 नगद
🔹 04 अदद मोबाइल फोन
🔹 11 अदद लावारिस दोपहिया वाहन










