बिहार पूर्णिया: स्मैक तस्कर से पुलिस की सांठगांठ, मोटी रकम लेकर एसओ ने थाने से छोड़ा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 3ता.बिहार: बिहार के पूर्णिया जिले में स्मैक तस्कर को पकड़ने के बाद सांठगांठ कर मोटी रकम लेकर थाने से छोड़ने के आरोप में जानकी नगर थानाध्यक्ष महेश कुमार यादव को एसपी आमिर जावेद ने निलंबित कर विभागीय कार्रवाई चलाने का आदेश दिया है। बनमनखी एसडीपीओ के द्वारा मामले की जांच पड़ताल करवाने के बाद मामला सत्य पाया गया। थाना में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी स्मैक तस्करों को लाकर छोड़ने के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। घटना के संदर्भ में एसपी आमिर जावेद ने बताया कि जानकी नगर थानाध्यक्ष महेश कुमार यादव के खिलाफ कई गुप्त सूचनाएं हाल के दिनों में मिली स्मैक तस्करों को थाना पर लाकर सांठ-गांठ कर छोड़ने की गुप्त सूचना मिलने पर मामले की जांच पड़ताल करवाई गई जिसमें मामला सत्य पाया गया है। बड़े स्मैक तस्कर को पुलिस की टीम के द्वारा पकड़ कर छोड़ने के बाद पुलिस के इकबाल पर भी सवाल खड़े होने लगे थे। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने भी कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई थी । स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसके पूर्व भी कई बार जानकी नगर थानाध्यक्ष के द्वारा इस तरह का काम कर चुका है। लेकिन पुलिस के वरीय अधिकारियों तक इस बात की कानों का भनक नहीं लग पा रही थी।

नगर निगम के तीन सड़कों की होगी मरम्मती और 17 खस्ताहाल रोड पर होगा नई पीसीसी सड़कों का निर्माण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *