मां काली की पूजा को लेकर निकाली कलश शोभा यात्रा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 26ता.चनपटिया। चुहड़ी पंचायत के वार्ड नंबर 9 में स्थित मां काली मंदिर में प्रत्येक शाल की भाती इस शाल भी भव्य पूजा अर्चना को लेकर सैकड़ों महिलाए और कन्याओं ने ढोल बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।यह कलश यात्रा चुहडी बाजार से होकर बाजार के 200 मीटर दक्षिण आर डी 23 नहर पर पहुंची। वही वैदिक मंत्रोउपचार के साथ कलश में जल भरवाया गया। वहीं सभी महिलाएं और कन्याओं ने माथे पर जल बोझी को लेकर कलश यात्रा में कतारबद्ध होकर गांव गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। कलश यात्रा के दौरान माता की जयकारे से सारा भक्तिमय हो गया। वही मौके पर चनपटिया थाना प्रभारी मनीष कुमार अपने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे । साथ ही चूहड़ी पंचायत मुखिया प्रभात कुमार, प्रखंड प्रमुख राजेंद्र बैठा ,सरपंच शंभू गुप्ता, समिति सदस्य संजीत कुमार, शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद शिक्षक साबिर अली कुंदन कुमार सहित सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद रहे।

बेतिया नगर पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *