भाजपा ने किया जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का पुतला दहन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 5ता.झारखंड ठुमका।भाजपा ने किया जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का पुतला दहन।लुइस मरांडी ने कहा है कि झारखंड विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी द्वारा झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को निशाने में लेकर आदिवासियों के लिए किया गया टिप्पणी कांग्रेस के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।पश्चिम बंगाल के कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भी लोकसभा के अंदर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुरमू के लिए भी ऐसी ही मानसिकता से टिप्पणी की थी। कांग्रेस पार्टी 21वीं सदी में भी अपने सामंतवादी सोच से बाहर नहीं निकल पाई है प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि आदिवासियों को सिर्फ अपना वोट बैंक समझती है और उनका इस्तेमाल राज्य की सत्ता हथियाने के लिए अपने सुविधानुसार कर रही है । जबकि आदिवासियों का विकास उनके स्वाभिमान और उनके धर्म संस्कृति पर लगातार कुठाराघात कर रही है। कांग्रेस को आदिवासियों के विकास से कोई लेना-देना नहीं और आदिवासी समाज कांग्रेस को सही समय पर इसका जवाब देगा। मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने कहा की सोनिया और राहुल के इशारे पर कांग्रेस विधायक आदिवासी समाज का अपमान कर रहे हैं । इरफान के इस बयान से पूरा आदिवासी समाज आहत है। कांग्रेस के डीएनए में ही जनजातीय समाज के प्रति नफरत है झारखंड में अब तक चार मुख्यमंत्री बने । वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी आदिवासी है ,लेकिन इरफान आदिवासी को बोका समझते हैं। आदिवासी समाज का गौरवशाली इतिहास है। इसलिए इरफान पहले आदिवासियों का इतिहास को जाने कांग्रेस व झामुमो ना तो आदिवासियों के हितैषी थे और ना ही हो सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्यरूप से
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल अमरेंद्र सिंह मुन्ना, सुरेश मुर्मू विवेकानंद राय, गौरव कांत, धर्मेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल गायत्री जयसवाल, रूपेश कुमार मंडल, संतोष सोरेन श्यामदेव हेंब्रम मार्शल टू डू मनोज शाह पंकज वर्मा जयप्रकाश यादव कालेश्वर मुर्मू दीपक स्वर्णकार वीरेंद्र मरांडी नीतू झा प्रिया रक्षित मनीष कुमार अविनाश सोरेन, ठाकुर हादसा, जितेंद्र पांडे दीपक सिंह, टिंकू गन, अपर्णा झा विमल मरांडी,सोनी हेमब्रम,प्रेम साह ,पंकज वर्मा,अमिता रक्षित एलियन टूडू प्रवीण सिंह, विश्वनाथ नंदी, ओम केसरी, सनी सिंह, मुनीलाल हासदा , प्रेमलाल सोरेन, दुखीराम सोरेन मंगल मुर्मू लखनमरांडी, रामनाथ मरांडी, रामाकांत सोरेन, मंडल मुर्मू,राजेश हेम्ब्रम, शक्ति दरवे, चार्ल्स सोरेन,प्रेम साह ,संतोष साह, दिनेश सिंह, जितेंद्र कुमार साह , विजय दास, राजेश वर्मा श्रीधर दास, आनंद झा, , द्वारिका सा, आशीष सिन्हा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे