14 दिसंबर से एक्टिव और हेल्दी होगा बोकारो

बीएसएल द्वारा 14 दिसंबर से “हैप्पी स्ट्रीट” का शुभारंम्भ

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : एक्टिव बोकारो, हेल्दी बोकारो को लेकर बोकारो बीएसएल ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इसका उदघाटन 14 दिसंबर को होना है जिसमें बीएसएल के वरीय अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की सफल आयोजन हेतु बीएसएल द्वारा आवश्यक तैयारियाँ आरंभ की जा चुकी हैं। महिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के संचालन हेतु “हैप्पी स्ट्रीट” बोकारो मॉल मोड़ से गांधी चौक तक की लेन को सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक आने वाले कुछ रविवार को यातायात हेतु अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा।इस कार्यक्रम में बोकारो के विभिन्न विद्यालय, शिक्षण संस्थान, बोकारो महिला समिति, संगीत कला अकादमी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, रोटरी क्लब ऑफ मिड टाउन कपल्स, पोस्टल फिलाटेली ग्रुप, एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन तथा अन्य सामाजिक संस्थाएँ भाग लेंगी। इसके अतिरिक्त, समस्त नगरवासी भी इस आयोजन में शामिल हो सकेंगे।

हैप्पी स्ट्रीट का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों से जुड़े विशेषज्ञ अपने प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को स्वस्थ, सक्रिय और खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगे।

हैप्पी स्ट्रीट के अंतर्गत बोकारो वासी “एक्टिव बोकारो, हेल्दी बोकारो” के संदेश को आत्मसात करते हुए विभिन्न मनोरंजक एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का आनंद उठा सकेंगे।

होमगार्ड में धांधली के विरोध में अभ्यर्थी ने केरोसीन तेल डालकर आत्मदाह करने का किया प्रयास, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर ले गई थाने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *