बीपीएससी शिक्षक 9वीं की छात्रा को लेकर हुआ फरार l

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l (पु. चं.)जिले में एक शिक्षक ने गुरु-शिष्या पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। दो बच्चों के पिता बीपीएससी शिक्षक स्कूल में पढ़ने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा को लेकर फरार हो गया हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को अरेस्ट कर लिया है। छात्र को भगाने में सहयोग करने वाला एक शिक्षक भी पुलिस की रडार पर है। दरअसल, गिरफ्तार शिक्षक अरेराज प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रामश्रीया में पदस्थापित है। पुलिस ने नाबालिक छात्रा के मेडिकल जांच और 164 की बयान में जुटी है। वही पुलिस के रडार पर गुरुजी व छात्रा को भगाने में सहयोग करने वाले विद्यालय के एक शिक्षक भी पुलिस के रडार पर है। छात्रा के साथ फरार गुरुजी शादीशुदा और दो बच्चे के बाप बताया जा रहा है। प्राप्त सुचना के अनुसार, शिक्षक पटना के बाढ़ के रहने वाले शंभू प्रसाद के पुत्र विजय कुमार बताया जा रहा है। जो अपने पत्नी और दो बच्चों के साथ ही स्कूल के पास ही किराए पर एक कमरा लेकर रहता था। इस संबंध में मलाही थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग के परिजनों से दो दिन पूर्व में आवेदन प्राप्त हुई थी, जिसके आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को आज गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शिक्षक के ऊपर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, शिक्षक को भगाने में सहयोग करने वाला दूसरे शिक्षक के विरुद्ध साक्ष्य जुटाया जा रहा है।

लायंस क्लब ने डायबिटीज सप्ताह मनाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *