राखी बांधने में भाई-बहन के बीच जाति, कुल, वर्ग एवं धर्म आड़े नहीं आती — ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 30ता.बैरगनिया (सीतामढ़ी)। नगर के वार्ड नंबर 20 डूमरवाना प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की उप शाखा परिसर में 31 अगस्त की सुबह आध्यात्मिक पारिवारिक राखी समारोह का आयोजन किया गया है। आयोजन से पूर्व मंगलवार को ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने अपने टीम के साथ पूर्वी चंपारण जिले के चैनपुर स्थित एसएसबी जवानों के कैंप पहुंच गई और वहां रक्षाबंधन के अवसर पर एसएसबी जवानों के सुरक्षा हेतु उन्हें तिलक लगाकर राखी बांधी। जिसमें इंस्पेक्टर प्रकाश चंद्र झा, सबइंस्पेक्टर जादोराम, संजीव मित्तल, राजीव शुक्ला, आरिफ खान सहित एसएसबी कई जवान शामिल हुए। मौके पर ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि राखी बांधने में भाई-बहन के बीच जाति, कुल, वर्ग एवं धर्म आड़े नहीं आती है। बहन द्वारा भाई के मस्तक पर चंदन और तिलक लगाने के पीछे आत्मिय स्मृति में रहने का प्रतीक है। परमात्मा ही सर्व प्रकार के रक्षा करने में समर्थ है।

चिंता अंकों में दांव लगाकर गाढ़ी कमाई लुटा रहे गरीब, पुलिस की नाक के नीचे चल रहा गेसिंग का धंधा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *