गोमिया के पिट्स मॉडर्न स्कूल का सीबीएसई दसवीं बोर्ड और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट शानदार रहा

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया। पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया का सीबीएसई 12वीं बोर्ड का परिणाम बेहतर रहा। कुल 149 विद्यार्थी 12वीं बोर्ड में शामिल हुए थे जिसका परिणाम शत प्रतिशत रहा। आलिया जुनैद 94.2%, नूरुल ऐमन 90% , शशांक कुमार 89.2%, आदित्य प्रकाश मुर्मू 89%, सुरभि शर्मा 89%, आर्यन राज 87.2% व नीव सलूजा 86.2% और वाणिज्य में कुमारी इशिका 93.4%, प्राची कुमारी 93.2%, सूरज कुमार पंडित 90.4%, कुमार हर्ष 88.4%, आदित्य बच्चन 86.4% और धीरज लाल कंज 84.6% प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। आदित्य प्रकाश मुर्मू केमिस्ट्री और पेंटिंग में100, आलिया जुनैद, शशांक कुमार, सुरभि शर्मा, अदिति प्रसाद , एमडी अल्तमस, श्रुति कुमारी, कृतिका कुमारी, सुमित कुमार, साहिल कुमार, सूरज कुमार पंडित, कुमार हर्ष, सृष्टि प्रसाद और तानिया कुमारी 100 में 100(पेंटिंग में 14 और केमिस्ट्री में 01) अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया।पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया का 10वीं बोर्ड का परिणाम भी बेहतर रहा। इसमें कुल 189 विद्यार्थी 10 वीं की बोर्ड में शामिल हुए थे। जिसका परिणाम शत प्रतिशत रहा। 189 विद्यार्थी में से 23 विद्यार्थी 90% अंक,70 विद्यार्थी 80% एवं 96 विद्यार्थी 60% अंक प्राप्त किया । रौनक राज 98.2℅ , श्रुति जैन 96.4℅ , अंशु कुमार नायक 95.8℅, मोहम्मद आकिब 95.8℅ , अश्लेषा श्रीवास्तव 955.4, ओम कुमार 94.4℅ , अंकित कुमार रवानी 94℅, श्रेयांश चंद्र 94℅ , अनुष्का कपूर 93.4 ℅, आकाश कुमार नाग 93.4℅ अनिकेत कुमार 93.2% और कृतिका सिंह 93℅ अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया। रौनक राज संस्कृत और गणित में 100 , मोहम्मद आकिब आईटी में 100, श्रुति जैन संस्कृत में 98, अंशु कुमार नायक गणित में 99 , आकाश कुमार नाग आई टी में 99 अंक प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की कठिन परिश्रम का परिणाम है। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकगण ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाऍं दिए। अभिषेक विश्वास महाप्रबंधक,आई.ई.पी.एल.ओरका, गोमिया और विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता ने सफल विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाऍं दी। साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यगण ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाए दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

स्टोन चिप्स भंडारण पर खनन विभाग ने लिया एक्शन, प्राथमिकी दर्ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *