जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय 16 से 18 अक्टूबर 2023 जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2023-24 के दूसरे दिन चनपटिया और मझौलिया के खिलाड़ियों ने बाजी मारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 17ता.राकेश मिश्रा ब्यूरो बेतिया।कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, राज्य खेल प्राधिकार, पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय 16 से 18 अक्टूबर 2023 जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2023-24 के दूसरे दिन चनपटिया और मझौलिया के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। योगा अंडर 17 बालिका में वैभवी गुप्ता प्रथम, ओजस्वी राज द्वितीय, खुशी कुमारी तृतीय, अंडर 14 बालक में अभिषेक प्रथम, सारांश द्वितीय व आशीष तृतीय स्थान पर रहे। हैंडबॉल अंडर 19 बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में रामदयालु सिंह उच्च विद्यालय, अमवा मझार के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। हैंडबॉल अंडर 14 बालिका में कन्या मध्य विद्यालय, वृंदावन की अर्पिता वर्णवाल एवं अंडर 17 में सनराइज सी.के. स्कूल, बगहा के अनुज कुमार ने बाजी मारी। कराटे अंडर 14 बालिका में स.प्रो.कन्या वि., पटखौली की शिखा कुमारी, अंडर-17 बालिका कबड्डी में आरडीएस प्लस टू वि. अमवा मझार विजेता तथा उ.मा.वि.कन्या, वृंदावन उप विजेता रहा। बाॅलीबाॅल अंडर-19 बालक में रघुवीर प्रो.+2 वि., जमुनिया विजेता तथा रा.सं.उ.मा.वि. हरनाटांड उप विजेता रहा तथा अंडर 14 में कटहरी पब्लिक स्कूल, साठी विजेता तथा रा.उ.म.वि. डीही पकड़ी मूवी उपविजेता रहा। शतरंज अंडर 17 बालक में संत जेवियर्स वि., बेतिया के आदित्य राज विजेता एवं+2 उ.मा.वि. डबरिया, नौतन के सम्राट विश्वजीत कुमार उपविजेता रहे। जैवलिन थ्रो अंडर 17 बालिका में संत थोमस स्कूल, रमपुरवा की काजल कुमारी विजेता एवं इसी विद्यालय की प्रिया कुमारी उप विजेता रही। रिले रेस अंडर 17 बालिका में रा.उ.मा.वि. सिठी की टीम एवं बालक में संत जेवियर्स, बेतिया की टीम विजयी रही।

छात्र ने शिक्षिका का अश्लील वीडियो बनाकर उसे किया वायरल.शिक्षिका ने राजीवनगर थाने में केस दर्ज करवाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *