प्रधान न्यायाधीश का सम्मान समारोह,स्वागत भाषण जिला विधिज्ञ संघ अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने किया

मीडिया हाउस 24ता.औरंगाबाद धर्मेन्द्र गुप्ता। जिला विधिज्ञ संघ में व्यवहार न्यायालय में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बताते चलें कि पटना हाईकोर्ट के प्रधान न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग को जिला व्यवहार न्यायालय छपरा का जिला जज बनाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता और स्वागत भाषण जिला विधिज्ञ संघ अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने किया और संचालन अधिवक्ता नीरज कुमार मंटू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव नागेंद्र सिंह ने किया। जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने साल और बुके देकर जिला जज और प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय को सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में जिला जज सम्पूर्णानंद तिवारी ने कहा कि व्यवहार न्यायालय के परिवार न्यायालय के 12 वें प्रधान न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग अपने संक्षिप्त कार्यकाल में बहुत अच्छा न्यायिक कार्य कर हम सभी को गौरवान्वित किया है हम उनके उज्जवल भविष्य के कामना करते हैं,

अपने सम्बोधन में प्रधान न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने बताया कि 02/08/23 से परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश हुं आज आप सबके बीच सम्मान समारोह से अभिभूत हूं मैं चाहुंगा कि बार और बेंच का मधुर सम्बन्ध इसी तरह से बरकरार रखे , अंत में सभी न्यायधीशों से विदाई लेकर प्रधान न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग अपने नये कार्यस्थल रवाना हो गए,इस अवसर पर सभी न्यायधीशों सहित सभी अधिवक्तागण उपस्थित थे।

जिले में एक तरफ उमस दूसरी तरफ बिजली विभाग की मनमानी से लोग परेशान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *